होमराजनीतिLallan Singh News : सावन में ललन सिंह ने दी मटन-भात की...

Lallan Singh News : सावन में ललन सिंह ने दी मटन-भात की पार्टी, खाने के लिए टूट पड़े लोग

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lallan Singh) ने सावन महीने में लखीसराय में कार्यकर्ताओं के लिए मटन पार्टी रखी. बुधवार को ललन सिंह (Lallan Singh) जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड पहुंचे थे. उन्होंने मंच से मुस्कुराते हुए कहा, भोजन का बढ़िया इंतजाम है. जो सावन मनाता है. उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है. उसके लिए भी इंतजाम किया गया है.

केंद्रीय मंत्री का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है. ललन सिंह के साथ ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे.

आयोजकों ने रखी शाकाहारी भोजन की व्यवस्था

हालांकि आयोजकों ने यह ध्यान रखा था कि कार्यक्रम में शाकाहारी भोजन की भी समुचित व्यवस्था हो, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों. बावजूद इसके, सार्वजनिक मंच से मटन भोज का आमंत्रण कई लोगों को खटक गया है.

सावन में लालू ने राहुल गांधी को मटन बनाना सिखाया था

अगस्त 2022 में दिल्ली में मीसा भारती के घर पर राहुल गांधी ने लालू यादव से बिहारी मटन बनाना सीखा था. इसका वीडियो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूट्यूब पर अपलोड किया था.


ये भी पढ़ें..

नवरात्र में तेजस्वी का मछली खाते वीडियो हुवा था वायरल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का भी पिछले साल हेलिकॉप्टर में मछली खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उस वीडियो को खुद अपने X पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में वो हेलिकॉप्टर में VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिखे थे. खाने की थाली में मिर्च और प्याज भी था.

सहनी थाली में रखी मिर्च उठाकर कह रहे हैं कि हम दोनों को साथ देख कई लोगों को ऐसी ही मिर्च लग रही होगी. तेजस्वी बता रहे हैं कि हमें दिनभर के प्रचार में बस 10-15 मिनट इसी तरह लंच के लिए मिलता है. तेजस्वी ने मछली खाते ये वीडियो नवरात्र के पहले दिन पोस्ट किया है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News