होमअपराधChandan Murder Case : मर्डर से 4 दिन पहले शेरू की चंदन...

Chandan Murder Case : मर्डर से 4 दिन पहले शेरू की चंदन से हुई थी बात, चन्दन ने पूछा था.. तू रेकी करावतरअ

कुख्यात चंदन मिश्रा (Chandan Murder Case) की पारस अस्पताल में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मर्डर के पीछे शेरू गैंग का नाम आ रहा है. चंदन और शेरू ने एक साथ जुर्म की दुनिया में कदम रखा था और फिर दोनों के बीच दरार आ गई थी. चंदन के पैरोल पर जेल से बाहर निकलने के बाद शेरू उस पर नजर रखवा रहा था.

दैनिक भास्कर के मुताबिक शेरू ने बंगाल के पुरुलिया जेल से चंदन को कॉल किया था. थोड़ी देर बातचीत के बाद दोनों के बीच फोन पर ही लड़ाई होने लगती है. बात गाली-गलौज तक पहुंच जाती है और फिर एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगते हैं. दोनों की बातचीत 13 जुलाई को हुई थी. इसी बातचीत के चार दिनों के बाद आरोप है कि शेरू सिंह के गुर्गों ने पटना के पारस अस्पताल में एडमिट चंदन मिश्रा को ताबड़तोड़ 32 गोलियां मारकर हत्या कर दी.

शेरू चंदन के बिच हुई बात चित का अंश

  1. शेरू— का बाबा… प्रणाम… सब ठीक बा नू?
  2. चंदन— हां… बाबू साहेब सब ठीक बा.
  3. चंदन— बाबू साहेब… सुननी ह कि तू हमार रेकी करावतरअ.
  4. शेरू— ना बाबा अड्सन कवनो बात नइखे. उसके बाद गली गल्लौज होने लगती हैं.

पटना AIIMS में थी चंदन के मर्डर की प्लानिंग

पिता और खुद के इलाज के लिए चंदन मिश्रा (Chandan Murder Case) ने पैरोल की मांग की थी. जिसके बाद 8 जुलाई को चूना कारोबारी की हत्या के मामले में गैंगस्टर पैरोल पर जेल से बाहर आया था. वो फिस्टुला का ऑपरेशन कराना चाहता था.

इसके बारे में पता करने के लिए वो पटना AIIMS भी गया था. वहां से उसके गुर्गों ने रील्स भी डाली थी. बताया जाता है कि एम्स के बाहर ही चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश रची गई थी. लेकिन भीड़ और सही तैयारी नहीं होने की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका.


ये भी पढ़ें..

  1. कुख्यात चन्दन मिश्र को किसने मारी गोली? पटना एसएसपी ने क्या बताया
  2. शेरू और चन्दन की दोस्ती में कब आई दरार, पढ़िए दोस्ती और दुश्मनी की पूरी कहानी
  3. चंदन मिश्रा हत्याकांड में बक्सर के मोनू सिंह का नाम आया सामने, पुलिस की छापेमारी जारी

15 जुलाई को पारस में एडमिट हुआ था चंदन

चंदन मिश्रा 15 जुलाई की सुबह करीब नौ बजकर 57 मिनट पर राजा बाजार स्थित पारस एचएमआरआइ अस्पताल में भर्ती हुआ था. उसका उसी दिन फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद गैंगस्टर चंदन मिश्रा को प्राइवेट वार्ड के कमरा नंबर 209 में शिफ्ट कर दिया गया था. 17 जुलाई को पारस अस्पताल में ही बदमाशों ने घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा (Chandan Murder Case) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News