बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र (Monsoon Session) कल यानी सोमवार से शुरू होने वाला है. मानसून सत्र 25 जुलाई तक चलने वाला है. सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके अलावा राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की कॉपी सदन के पटल पर रखी जाएगी. साथ ही इसी दिन अलग-अलग समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी.

24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
विधानसभा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 22 व 23 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश होंगे और राजकीय कार्य किये जाएंगे. इसके बाद 24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और उसको लेकर वोटिंग होगी. इसके बाद विनियोग विधेयक पेश होगा.
ये भी पढ़ें..

- बिहार के ADG ने मांगी माफी, सूबे में बढ़ रहे अपराध का ठीकारा किसानो पर थोपने के बाद हुई थी किरकिरी
- Voter List : BLO ने आपका गणना प्रपत्र जमा किया या नहीं, फटाफट चेक करें
- बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली पर कैबिनेट की लगी मुहर, जुलाई माह का बिजली भी माफ़
हंगामा होने की संभावना
25 जुलाई यानी सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. पूरे सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण, बिहार में बढ़ते अपराध, बाढ़ जैसे अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है. दूसरी तरफ सरकार ने भी विपक्ष को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली है.
संसद का मॉनसून सत्र भी कल से शुरू
संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) कल यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है. पूरे एक महीने यानी 21 अगस्त तक चलेगा. पिछली बार संसद की कार्यवाही बजट सत्र के दौरान मार्च और अप्रैल में हुई थी. इसके बाद बीते 108 दिन में पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक काफी कुछ घटा है. मानसून सत्र में इन्हीं मुद्दों पर हंगामा होना तय है.
‘हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ किताब लिखने वाली सीनियर जर्नलिस्ट नीरजा चौधरी 40 साल से राजनीतिक पत्रकारिता कर रहीं हैं. वे कहती हैं, ‘मानसून सत्र में जोरदार हंगामा हो सकता है. पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, रूस के साथ बिगड़ते संबंध, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सीजफायर के दावे, एयर इंडिया विमान हादसे जैसे मुद्दे हावी रह सकते हैं.’
मॉनसून सत्र में (Monsoon Session) इन मुद्दों पर विपक्ष की नजरें
- पहलगाम आतंकी हमला और इससे जुड़ी जांच
- ऑपरेशन सिंदूर और विदेशी नीति पर सवाल
- एयर इंडिया विमान हादसा
- बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
- मणिपुर हिंसा
- भारतीय विदेश नीति और चीन सीमा विवाद
‘इसके अलावा सबकी नजरें बिहार से जुड़े मुद्दों पर रहेंगी. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले ये आखिरी संसद सत्र होगा.’


