होममनोरंजनAkanksha Puri : खेसारी लाल यादव संग पक रही खिचड़ी पर आकांक्षा...

Akanksha Puri : खेसारी लाल यादव संग पक रही खिचड़ी पर आकांक्षा पुरी का रिएक्शन, बोलीं- मैं बहुत प्यार करती…

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) की नजदीकियों को लेकर काफी समय से चर्चाएं तेज हैं. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है, जिसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगता है कि क्या दोनों के बीच कोई अफेयर चल रहा है? इन अफवाहों पर अब खुद आकांक्षा पुरी ने चुप्पी तोड़ी है और अपने दिल की बात खुलकर रखी है.

क्या खेसारी और आकांक्षा का चल रहा है अफेयर?

आकांक्षा (Akanksha Puri) ने अपने हालिया इंटरव्यू में स्पष्ट किया, “खेसारी मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं, मेरे दिल के बहुत करीब हैं और हमेशा रहेंगे. फैंस कुछ भी बोलें मुझे उससे कोई लेना देना नहीं है. एक कलाकार होने के नाते मैं दूसरे कलाकार का सम्मान करती हूं और जहां दोस्ती की बात आती है, उनके साथ रिश्ता सिर्फ काम से जुड़ा नहीं है, उससे बहुत पहले से है.”

एक्ट्रेस (Akanksha Puri) ने आगे कहा, ”फैंस क्या बोलते हैं, उनकी मर्जी है, लेकिन खेसारी जी (Khesari Lal Yadav) से मैं बहुत प्यार करती हूं, एक कलाकार के तौर पर हमेशा करूंगी. वह मेरे लिए बहुत खास हैं.”

खेसारी पहले से शादीशुदा हैं

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पहले से शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है और उनके दो बच्चे बेटी कृति यादव और बेटा ऋषभ यादव हैं. इसके बावजूद, खेसारी (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा के बीच की दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रहती है. आकांक्षा ने साफ किया कि उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा गहरा है.

हिट गानों की जोड़ी

खेसारी (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा (Akanksha Puri) की जोड़ी कई सुपरहिट गानों में दिख चुकी है, जिनमें सरसों के तेलवा, अहिरान, बदनाम तोहरा से और लोहा गरम जैसे गाने शामिल हैं. इन गानों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.


ये भी पढ़ें..

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News