होमअपराधChandan Murder Case : चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस...

Chandan Murder Case : चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड की तैयारी

बिहार पुलिस ने कहा कि पटना के एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या (Chandan Murder Case) के मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह और तीन अन्य शामिल हैं. इन्हें बिहार और पश्चिम बंगाल की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में शनिवार शाम कोलकाता से गिरफ्तार किया और रविवार को पटना लाया गया.

कोलकाता से पटना लाए गए चंदन के हत्यारे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने दौरान कहा कि चारों को पटना की एक अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए उनकी रिमांड की मांग करेगी. चारों को हत्या और शस्त्र अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड सहित वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर जांचकर्ताओं ने कोलकाता में आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया. हमने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी साझा की. कोलकाता पुलिस और उनके विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने में बिहार पुलिस को पूरी मदद की.

तौसीफ बादशाह और निशु पहले से ही भगोड़े

SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ’17 जुलाई को चंदन मिश्रा (Chandan Murder Case) की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे. जांच शुरू करते हुए पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की. मुख्य शूटर तौसीफ को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया. तौसीफ के साथ, वहां 3 अन्य लोग भी मिले जिनकी इस साजिश में भूमिका थी, उस पर पहले भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं. निशु खान पर भी पहले भी जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. सभी 4 आरोपियों को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है.’

पारस अस्पताल में हुई थी चंदन की हत्या

बक्सर जिले के निवासी चंदन मिश्रा (Chandan Murder Case) की बृहस्पतिवार सुबह पटना के पारस अस्पताल में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. चंदन मिश्रा हत्या के एक मामले में दोषी था और पैरोल पर बाहर आया था. पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वीडियो में 17 जुलाई को पांच हथियारबंद लोगों को अस्पताल के आईसीयू में घुसते और चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाते हुए दिखाया गया था. चंदन मिश्रा बेऊर जेल में सजा काट रहा था और फिलहाल पैरोल पर था और इलाज के लिए अस्पताल गया था. उस पर 12 से ज्यादा हत्याओं समेत 24 आपराधिक मामले दर्ज थे.


ये भी पढ़ें..

समनपुरा का रहने वाला है निशु खान

बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चंदन की हत्या (Chandan Murder Case) की साजिश पटना के समनपुरा इलाके में तौसीफ के एक सहयोगी निशु खान के आवास पर रची गई थी.

जानकारी के मुताबिक, निशु खान समनपुरा का रहने वाला है. निशु खान को समाजसेवी के तौर पर बताया गया. लेकिन, निशु खान का नाम अपराध की दुनिया में भी शामिल है. इतना ही नहीं, निशु खान, तौसीफ बादशाह का ममेरा भाई बताया जा रहा है. सूत्रों की माने तो, निशु लकवाग्रस्त है और वह पहले गोली लगने से घायल हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, निशु ने अपने घर में मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह और अन्य शूटरों को हत्या से पहले पनाह दी थी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News