बिहार में इन दिनों क्राइम (Bihar Crime) का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं. अभी अभी छपरा में एक हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान रौशन सिंह (25) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक रौशन महावीर हार्डवेयर के नाम से दुकान चलाते थे. वारदात एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव की रात करीब 9:30 बजे की है.

रौशन सिंह अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे. इस बीच अपराधी घर के बाहर आए और रौशन सिंह को आवाज देकर बाहर आने को कहा. रौशन जैसे ही घर से बाहर निकले. बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. रौशन सिंह को दो गोली लगी. फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.
इलाज के दौरान हुई मौत
घायल रौशन को एकमा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया है.

ये भी पढ़ें..
- कुख्यात चन्दन मिश्रा हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, 10 लाख में शेरू ने तौसीफ को दी थी हत्या की सुपारी
- मर्डर से 4 दिन पहले शेरू की चंदन से हुई थी बात, चन्दन ने पूछा था.. तू रेकी करावतरअ
- शेरू और चन्दन की दोस्ती में कब आई दरार, पढ़िए दोस्ती और दुश्मनी की पूरी कहानी
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के साथ साथ पुरे बिहार में अपराधियों (Bihar Crime) के हौसले बढ़े हुए हैं. पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है.


