मधुबनी में 9वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप (Madhubani gang rape) का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि “14 जुलाई को 4 युवको ने चाकू दिखाकर जबरन बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से गंदा काम किया.’

घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़ित परिवार ने पहले सरपंच के यहां लगने वाली ग्राम कचहरी में शिकायत की, लेकिन वहां न्याय नहीं मिला तो सोमवार को थाने में 4 युवकों के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें राजेश ततमा (20 ) ‘और सुधीर महतो (22) शामिल हैं.
1.5 लाख में मामला रफा-दफा करने की कोशिश
घटना के बाद पीड़िता की मां ने ग्राम कचहरी में शिकायत की. सरपंच ने आरोपियों को बुलाया, लेकिन वो नहीं पहुंचे. इसके बावजूद समाज के कुछ लोगों ने पंचायत बुलाकर 1.50 लाख में मामला रफा-दफा करने की कोशिश की. पंचायत में बैठे लोगों ने कहा-1.5 रुपए लो और मामला खत्म करो. लेकिन, आरोपियों ने रुपए देने के बदले परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा.

ये भी पढ़ें..
- Patna News : पटना में साली से रेप के आरोप में जीजा गिरफ्तार
- कोलकाता रेप केस में भारी बवाल, हिरासत में लिए गए भाजपा नेता सुकांत मजूमदार
- भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को बड़ी राहत, रेप मामले में जारी समन पर लगी रोक
- 60 साल के पुजारी की शर्मनाक करतूत, अकेली देख 7 साल की मासूम बच्ची के साथ किया रेप
आरोपियों ने खेत से अगवा कर किया गंदा काम
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज प्रथमिकी में बताया गया है कि छात्रा धान की खेत देखने गई थीं. इसी दौरान राजेश ततमा (20 ), सुधीर महतो (22) समेत 4 युवक पहुंचे और दुप्टा से मुंह बांध दिया. इसके बाद चाकू दिखाकर बाइक पर बैठाया और NI-27 के पास सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद गांव में चौक के पास बीच सड़क पर बाइक से उतार कर फरार हो गया. इसके बाद छात्रा रोते-बिलखते घर ‘पहुंची और घटना की जानकारी दी.
पॉक्सो एक्ट में दर्ज की गई FIR
थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि गैंगरेप (Madhubani gang rape) की ‘शिकायत मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है. 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.” पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. 164 के तहत बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.


