होमराजनीतिBihar Vidhansabha Monsoon Satra : तेजस्वी ने पूछा क्या मैं फर्जी MLA...

Bihar Vidhansabha Monsoon Satra : तेजस्वी ने पूछा क्या मैं फर्जी MLA हूं- सीएम नीतीश दिया जवाब तुम अभी बच्चे हो

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई. विपक्ष के हंगामे और सत्ता पक्ष के बीच बहस के दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया.

दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सदन के अंदर SIR मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. लालू जी कहते हैं, “वोट का राज, छोट का राज”. हम SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग जो प्रक्रिया अपना रहा है, वह सही नहीं है. हम इसी का विरोध कर रहे हैं. इसी आधार पर 2003 से चुनाव हो रहे हैं, क्या इसके आधार पर जो चुनाव हुआ, वह फर्जी था? क्या नीतीश कुमार फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री बने हैं?  क्या फर्जी तरीके से MLA बना हूं?

अभी तुम बच्चे हो : नितीश कुमार

तेजस्वी यादव के इस संबोधन पर सीएम नीतीश कुमार भड़क उठे. सीएम नीतीश कुमार ने सदन में तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा कि तुम्हारे माता-पिता मुख्यमंत्री रहे हैं, पहले क्या थे मुख्यमंत्री. हम लोग आप लोगों को साथ लिए लेकिन आप लोग ठीक नहीं कर रहे थे, तब साथ छोड़ दिए. भाई वीरेंद्र ने कहा, दवा का असर खत्म हो गया क्या?

तीन-चार महिला विधायक हैं, हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना किया. पहले कुछ हुआ था, जब हमारे साथ थे कितना तारीफ करते थे. आज कुछ भी बोलते रहते हैं. जाकर चुनाव लड़ोगे तब सब दिखेगा. तुम तो बहुत बच्चे ना हो. पहले पटना शहर में भी कोई निकलता था, पहले क्या बुरा हाल था. अभी तुम बच्चे हो. तेजस्वी की तरफ देख बोले, हाउस में हो, चुनाव के बाद सब हाउस में ही ना आओगे.

चुनाव लड़ने के लिए उल्टा-सीधा बोलते रहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब बोलने की चीज़ नहीं है. अब तो चुनाव का समय है, हम लोगों ने कितना काम किया है वो सब देख रहे हैं. कुछ महीने बाद चुनाव है, जनता जिसे चुनना होगा चुनेगी. नीतीश कुमार ने कहा, किसी ने महिलाओं के लिए कुछ किया था? चुनाव लड़ना है, तो चुनाव लड़िए लेकिन चुनाव लड़ने के लिए उल्टा-सीधा बोलते रहिए. हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना ज्यादा किया, 2005 के बाद महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया.

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है. आरजेडी के विधायक पोर्टिको में बैठे हुए हैं और जोर-शोर से नारेबाजी कर रहे हैं. आरजेडी के विधायकों का यह हंगामा बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आज फिर आरजेडी और कांग्रेस के विधायक काले ड्रेस में विधानसभा पहुंचे हैं.  बिहार में विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. इसे काफी अहम माना जा रहा है.

25 जुलाई तक चलने वाले सत्र का आज तीसरा दिन है

इसमें सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट सदन के पटल से पेश किया जाएगा. राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की कॉपी भी सदन के पटल पर रखी जाएगी. अलग–अलग समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी. आज 23 जुलाई को राजकीय विधेयक सदन में पेश होंगे और राजकीय कार्य किये जाएंगे. 24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और उसको लेकर वोटिंग होगी इसके बाद विनियोग विधेयक पेश होगा. 25 जुलाई यानी सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. यह सत्र इस नीतीश कैबिनेट के लिए आखिरी सत्र होगा.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News