होमराजनीतिVoter Verification News : बिहार में हो रहे वोटर वेरिफिकेशन पर संसद...

Voter Verification News : बिहार में हो रहे वोटर वेरिफिकेशन पर संसद में हंगामा, स्पीकर बोले- सड़क का व्यवहार सदन में न करें

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बिहार वोटर वेरिफिकेशन (Voter Verification) मुद्दे पर हंगामा देखने को मिला. विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में चले आए. उन्होंने काले कपड़े लहराए. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें शांत रहने की अपील की.

स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को नारेबाजी से मना किया और कहा- आप सड़क का व्यवहार संसद में न करें. देश के नागरिक आपको देख रहे हैं. लोकसभा की कार्यवाही 20 मिनट तक चली, पहले दोपहर 12 बजे, फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

स्पेशल इंटेसिव रिविजन पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

बिहार में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर भी विपक्ष ने प्रदर्शन किया. लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए.

उनके साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी नजर आए. राहुल, अखिलेश ने गले में काली पट्टी डालकर विरोध में हिस्सा लिया. AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में SIR के ‘संवैधानिक और चुनावी निहितार्थों’ पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इस पर आज चर्चा हो सकती है.


ये भी पढ़ें..

सांसद हेमा मालिनी बोलीं- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

बिहार SIR के खिलाफ संसद में विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, वे (विपक्षी सांसद) संसद को चलने नहीं दे रहे हैं. इसके बजाय, उन्हें इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए. सरकार किसी भी मामले पर चर्चा के लिए तैयार है.

चिराग पासवान बोले- विपक्ष कम से कम संसद तो चलने दे

बिहार में SIR के खिलाफ विपक्षी सांसदों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, यह मेरी समझ से परे है कि जब सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो कम से कम संसद तो चलने दें. विपक्ष हमेशा लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है.

संसद की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में बिहार वोटर वेरिफिकेशन (Voter Verification) को लेकर हंगामा जारी रहा. इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News