होमराजनीतिChirag Paswan news : बिहार में बढ़ते अपराध पर भिड़े NDA के...

Chirag Paswan news : बिहार में बढ़ते अपराध पर भिड़े NDA के दो मंत्री, एक ने कहा अफ़सोस.. तो दुसरे ने जाहिर की ख़ुशी

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा- ‘एक के बाद एक जिस तरह से बिहार में आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है. पुलिस और प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुका है.’

‘हत्या, लूट, अपहरण और रेप. ऐसा लग रहा है मानो प्रशासन पूरी तरह से फेल है. ऐसा ही रहा तो आने वाली स्थिति बहुत खराब हो जाएगी. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा ‘मैं भी मानता हूं चुनाव की वजह से इन घटनाओं को किया जा रहा है. लेकिन प्रशासन की गलती है, उन्हें ऐसे लोगों को रोकना चाहिए. प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो गया है. बिहार और बिहारियों को सुरक्षा देना इनके बस में नहीं है.’

मांझी बोले- मुझे खुशी है कि..

चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने X पर लिखा- ‘मुझे खुशी है कि मैं बिहार में एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं करती.’ ‘जो हर आपराधिक घटनाओं का ना केवल खुलासा करती है बल्कि वारदातों में शामिल अपराधियों को सलाखों के भीतर भेजती है. हमें गर्व है कि बिहार में NDA नेतृत्व में सुशासन की सरकार है.’

मांझी ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा- ‘चिराग का राजनीतिक जीवन बहुत छोटा है. उनके पिता जी का पॉलिटिकल जीवन लंबा था. उन्होंने पहले का बिहार नहीं देखा है. इसलिए वो तुलना नहीं कर सकते कि पहले क्या था और अब क्या है.’ ‘जो पैदा होता है उसे थोड़ी देर में लगता है समुद्र आ गया. बिहार की लॉ-एंड-ऑर्डर की स्थिति 2005 जैसी नहीं है. उस वक्त हाईकोर्ट ने कह दिया था बिहार में जंगलराज है. आज हाईकोर्ट कुछ नहीं कहता.’


ये भी पढ़ें..

चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बयान पर JDU ने किया पलटवार

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भरोसा नीतीश कुमार पर है. जनता का भरोसा है. मन विचलित हो रहा हो तो वो जाने. शरीर कहीं और आत्मा कहीं, तो इस पीड़ा का कोई खात्मा नहीं कर सकता है. इसलिए बिहार में कानून के राज के सावल पर बिहार की जनता माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में निश्चिंत है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News