बिहार में पिछले दो दिनों से मानसून मजबूत स्थिति में है. राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग (Bihar Weather) ने आज 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 30 से 40Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

इसके अलावा आज भी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. बारिश की भी संभावना बन रही है. इसके अलावा उत्तर- मध्य और उत्तर-पूर्व भागों के ज्यादातर पर बारिश होगी.
कही राहत तो कही भीषण गर्मी
पटना मौसम विज्ञान (Bihar Weather) केंद्र के मुताबिक, झारखंड के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. झारखंड से सटे बिहार के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है.

इधर, पश्चिमी चंपारण के बेतिया में लोगों की सूखे का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने 31 जुलाई तक सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. अब सभी स्कूल सुबह 6.30 बजे से चलेगी.
ये भी पढ़ें..
- बिहार के दरभंगा में 11वीं की छात्रा से रेप, शिकायत के बाद दबंगों ने परिजनों पर देसी कट्टा से किया हमला
- बिहार में जंगलराज! होमगार्ड बहाली के लिए गई युवती के साथ एम्बुलेंस में गैंगरेप
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान यानी शनिवार को दक्षिण-मध्य भागों में भारी बारिश हुई है. पटना में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होते रही. शाम होते-होते तेज बारिश होने लगी.
पटना में 10.5 मिमी बारिश हुई. जबकि भागलपुर में 19 मिमी, गया में 15.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई. बारिश और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान रोहतास और पश्चिमी चंपारण में 36 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बिहार में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 442.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 248.3 मिलीमीटर ही बारिश रिकॉर्ड की गई, जो औसत से अबतक 44% कम है.
19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट
सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली में आंधी और बारिश का यल्लो अलर्ट जारी किया गया हैं. (सोर्स- IMD पटना)


