होमअपराधSex Racket in patna : राजधानी के इस होटल में चल रहा...

Sex Racket in patna : राजधानी के इस होटल में चल रहा था देह व्यापर का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

कंकड़बाग थाने की पुलिस ने चिरैयाटाड़ पुल के पास एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वहां से चार युवतियां और दो नाबालिग को मुक्त कराया. होटल के दो स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों की पहचान सुपौल निवासी चंदन कुमार और पीरबहोर निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई.

इस मामले में कंकड़बाग थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एसडीपीओ सदर अभिनव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चिरैयाटाड़ पुल के पास स्थित कृष्णा होटल में अनैतिक देह व्यापार (Sex Racket) का धंधा करवाया जा रहा है.

एजेंट लाते थे ग्राहक

छापेमारी के दौरान पकड़े गए आरोपितों से हुई पूछताछ में तीन अन्य का नाम उजागर हुआ है. इसमें एजेंट और दो होटल कर्मी हैं. तीनों की तलाश में छापेमारी कर रही है. होटल को सील किया जाएगा. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई में छह युवतियों (जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं) और दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया.

पूछताछ में अनैतिक देह व्यापार (Sex Racket) की पुष्टि हुई. दोनों युवक होटल के स्टाफ हैं. वहां से दो मोबाइल भी मिला. पूछताछ में पता चला कि छह माह पूर्व लीज पर होटल लिया गया था. मुक्त कराई गईं युवतियां उत्तर प्रदेश और बिहार की हैं.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News