बिहार में स्याही सूख नही पाती है अखबार की, तब तक एक नई खबर आ जाती है बलात्कार (Rape) की. इस वक़्त बिहार के गया से बड़ी ही अमानवीय (Gaya Rape) घटना सामने आई है, जहाँ 5 साल की बच्ची की रेप (Rape) के बाद हत्या कर दी गई. दैनिक भास्कर के अनुसार बच्ची को गला दबाकर मारा गया है. उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था.

मां के अनुसार, बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ डोभी के पीपरघट्टी बाजार दवा लेने गई थी. दवा लेने के बाद उसकी बड़ी बहन तो घर लौट गई, लेकिन बच्ची शाम तक घर नहीं पहुंची. इसके बाद बड़ी बहन ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी.
बड़ी बहन के पीछे-पीछे चली गई थी छोटी
बच्ची दोपहर 3 बजे के करीब अपनी बहन के पीछे-पीछे चली गई थी. पीछे से छोटी बहन कब गायब हुई, ये बड़ी बहन को पता नहीं चल पाया. वो घर आई तो पता चला कि छोटी घर नहीं लौटी. उसने पिता को बताया. घर वालों ने सोचा कहीं आसपास खेल रही होगी.

जब देर शाम तक मासूम नहीं लौटी तो, परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की. देर रात परिजन को घर से 2KM दूर औषधि पार्क के एक खंडहरनुमा टॉयलेट से बच्ची का शव मिला. जहां बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी. रेप (Gaya Rape) के बाद हत्या (Murder) का आरोप 14 साल के नाबालिग लड़के पर लगा है. पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना डोभी थाना क्षेत्र की है.
ये भी पढ़ें..
- पटना में साली से रेप के आरोप में जीजा गिरफ्तार
- बिहार में जंगलराज! होमगार्ड बहाली के लिए गई युवती के साथ एम्बुलेंस में गैंगरेप
- पटना में इंटरव्यू के बहाने नाबालिग लड़की से रेप, प्राइवेट पार्ट में लगे 4 टांके
- मधुबनी में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, पंचायत ने कहा- 1.50 लाख लो, केस खत्म करो
- बिहार के दरभंगा में 11वीं की छात्रा से रेप, शिकायत के बाद दबंगों ने परिजनों पर देसी कट्टा से किया हमला
बच्ची के गले में गमछा बंधा हुआ था
घटनास्थल पर खून के धब्बे थे. बच्ची के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे. प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. परिवार के लोग उसे घर लेकर आ गए. फिर डोभी पुलिस को जानकारी दी. इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
खोजबीन के दौरान घटनास्थल की ओर से आते हुए एक लड़का दिखा था. शक के आधार पर जब पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को कस्टडी में लिया है. पुलिस ने आरोपी के कपड़े को जब्त किया है. फिलहाल इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.


