होमअपराधMuzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की से रेप, गंभीर हालत...

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की से रेप, गंभीर हालत देख झाड़ियों में फेंका

Muzaffarpur Desk: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया फिर मारने की नियत से उसपर गंभीर रूप से हमला कर दिया. लड़की बुरी तरह जख़्मी हो गई, जिसके बाद बदमाशों ने उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया.

परिजनों की काफी खोजबीन के बाद पीड़िता सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में जख़्मी हालत में मिली, जिसके बाद आनन-फानन में उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे मुजफ्फरपुर के SKMCH में रेफर कर दिया गया है. पीड़िता को बेहोशी की हालत में 25 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी जिले के बॉर्डर पर झाड़ी में पाया गया. उसके सिर पर चोट के निशान थे और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी. इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर है.

हालत बिगड़ने पर पीड़िता को SKMCH रेफर किया गया सबसे पहले उसे सीतामढ़ी में उसे भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर SKMCH रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन से संपर्क किया है. पीड़िता अब तक बेहोश है. इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. बच्ची रविवार सुबह झाड़ियों में मिली थी. 24 घंटे बाद उसे होश आया उसके सिर में 10 टांके लगे हैं. हालत गंभीर बनी हुई है.

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी 26 जुलाई को सुबह 11 बजे मोबाइल ठीक कराने के लिए घर से निकली थी. रात तक घर नहीं लौटी. इसके बाद खोजबीन शुरू की. रात भर खोजा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. 27 जुलाई को सुबह जानकारी मिली कि सीतामढ़ी के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है. वहां पहुंचने पर वह बेहोश पड़ी मिली.


ये भी पढ़ें..

आरोपियों ने कबूला रेप करने का गुनाह

मोबाइल दुकानदार पिंटू शर्मा और उसके सहयोगी गणेश कुमार साह मेरे गांव के ही रहने वाले हैं. मिंटू शर्मा की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गई थी. आरोप है कि पिंटू ने ही बेटी के साथ रेप किया है. बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकली थी. 12 बजे दुकान पर उसके साथ रेप किया गया। 12:30 बजे आरोपी अपने साथी गणेश के साथ अल्टो कार से लड़की को ले गया.

रविवार को सीतामढ़ी के नेशनल हाईवे 527-C पर झाड़ियों में फेंक दिया. रविवार को 2 बजे परिवार को इसकी जानकारी मिली. अभी SKMCH में छात्रा का इलाज जारी है. पुलिस पूछताछ में मिंटू शर्मा ने बताया कि किशोरी उसके दुकान पर मोबाइल बनवाने आई थी. अपने सहयोगी गणेश के साथ उसे हाईवे पर ले गया. वहां उसके साथ रेप किया. ज्यादा ब्लीडिंग होने पर उसे जिला के बॉर्डर पर झाड़ी में फेंक दिया.

पुलिस ने बताया रेप पीड़िता को लेकर दर्ज था अपहरण का मामला

इस मामले में ASP पूर्वी सहरियार अख्तर ने कहा, ’27 जुलाई को औराई थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. जिन लोगों को नामजद किया गया था। तुरंत डिटेन किया गया. सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली. बेहोश होने के कारण उससे बातचीत नहीं हो पाई. उसे वहां से SKMCH रेफर कर दिया गया है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का इलाज चल रहा है. आगे की कार्रवाई जारी है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News