होमताजा खबरNitish kumar : चुनाव से पहले नितीश कुमार का बड़ा ऐलान, रसोइयाँ...

Nitish kumar : चुनाव से पहले नितीश कुमार का बड़ा ऐलान, रसोइयाँ समेत रात्रि प्रहरीयों का मानदेय हुवा डबल

सीएम नितीश कुमार (Nitish kumar) शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसे ध्यान में रखते हुए नितीश कुमार (Nitish kumar) ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है.

शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है. वहीं माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है.

साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है. इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे.

चुनावी साल में नीतीश सरकार (Nitish kumar) के 15 बड़े फैसले

  • बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी
  • 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार देगी सरकार
  • 8 हजार से ज्यादा पंचायतों में मैरिज हॉल बनेंगे
  • सरकारी नौकरी में डोमिसाइल पॉलिसी लागू, राज्य की महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा
  • बिहार के 1 लाख युवाओं पर 686 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इंटर्नशिप के लिए मिलेंगे 6 हजार
  • दीदी की रसोई’ में 40 की जगह 20 रुपए में मिलेगी थाली
  • नई बस खरीदने पर 20 लाख देगी सरकार
  • गुरु-शिष्य परंपरा योजना भी मंजूर की गई
  • दिव्यांग के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
  • बिहार में पत्रकारों का पेंशन बढ़कर 15 हजार हुआ
  • आशा को 3000, ममता कार्यकर्ताओं अब 600 रुपए मिलेंगे
  • आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन के लिए मिलेंगे 11 हजार रुपए

ये भी पढ़ें..

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News