विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग (DSP Transfer) का दौर जारी है. गुरुवार को गृह विभाग ने 6 IPS का ट्रांसफर किया. उनकी नई जगह पर पोस्टिंग की. 2021 बैच मो० मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना में SDPO लॉ एंड ऑर्डर-2 बनाया गया है.

2022 बैच की शैलजा, भा०पु०से० (2022) नालंदा के हिलसा का SDPO-1 बनाया गया है. इसी बैच के संकेत कुमार रोहतास में बिक्रमगंज का SDPO बनाया गया है. गरिमा को मुजफ्फरपुर में सरैया का SDPO बनाया गया है. 2022 बैच की ही साक्षी कुमारी बेगूसराय में बलिया का SDPO बनाया गया है. वहीं, 2023 बैच की कोमल मीणा को पटना में मसौढ़ी का SDPO-1 बनाया गया है.

6 IPS का तबादला
इनमें IPS मो. मोहिबुल्ला अंसारी को SDPO-1 पटना से SDPO- लॉ एंड ऑर्डर, पटना की जिम्मेदारी दी गई है.

- IPS शैलजा को ASP वैशाली से SDPO-1 हिलसा, नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है.
- IPS संकेत कुमार को ASP सारण से SDPO, बिक्रमगंज, रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है.
- IPS गरिमा को ASP मुजफ्फरपुर से SDPO सरैया, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है.
- IPS साक्षी कुमारी को ASP बेगूसराय से SDPO बलिया, बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गई है.
- IPS कोमल मीणा को ASP दरभंगा से SDPO-1 मसौढ़ी, पटना की जिम्मेदारी दी गई है.

बिहार पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का भी ट्रांसफर
सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है. सहरियार अख्तर को राजगीर में स्थित बिहार पुलिस अकादमी में ASP बनाया है.
सुनीता कुमारी को सीतामढ़ी में पुपरी का SDPO बनाया है. पोलस्त कुमार को डुमरांव, प्रेमचंद सिंह को पटना में स्थित BSAP-16 का Asp बनाया है.
ये भी पढ़ें..
- अपने ही पहचान के जाल में कैसे फंसा है आम भारतीय? आखिर क्यों आधार से साबित नहीं होती नागरिकता!
- वोटरों का नाम कटने वालों में दूसरे नंबर पर मधुबनी, जानिए पहले नंबर पर कौन सा जिला शामिल हैं
बिहार पुलिस अकादमी में सुमित कुमार को सीनियर डीएसपी के पद पर भेजा गया है. राजेश कुमार को झाझा का SDPO बनाया गया है. ज्योति शंकर को पूर्णिया सदर का SDPO-1 बनाया गया है. कुमार ऋषि राज को नालंदा में हिलसा का SDPO-2 बनाया गया है. राजेश कुमार को मुजफ्फरपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है. बिपिन कुमार को गया के मुख्यालय डीएसपी-2 की जिम्मेदारी दी गई है.

नव वैभव बने पटना ट्रैफिक DSP
नव वैभव को पटना में ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. रामकृष्णा को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है. गोपाल कृष्ण को जहानाबाद डीएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है. पटना में साइबर क्राइम की जिम्मेदारी डीएसपी नवल किशोर को दी गई है. डीएसपी कुमार संजय को पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर ब्रांच में भेजा गया है. अतनु दत्ता को बेतिया का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. शैलेश प्रीतम को बनमनखी का SDPO बनाया गया है.

सुशील कुमार अररिया का SDPO बनाया गया है. राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी नालंदा में डीएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है. डीएसपी रेणु कुमारी को पटना में BSAP-16 भेजा गया है. मो० वसिम फिरोज को पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है. अलय वत्स को मुजफ्फरपुर पूर्वी का डीएसपी-1 बनाया गया है. राजेश रंजन को पटना का SDPO टाउन-1 बनाया गया है. अमरेन्द्र कुमार झा को दानापुर SDPO-2 बनाया गया है. नरेन्द्र कुमार को पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है. सुनिल कुमार सिंह को शिवहर में मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है.


