होमअपराधBuxar News : बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन देसी पिस्टल के...

Buxar News : बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन देसी पिस्टल के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार

बक्सर पुलिस (Buxar Police) ने मधुबन मेगा मार्ट के पास स्थित बगीचे से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने यह कार्रवाई की. पूछताछ में पता चला कि ये हथियार बलिया के चंदन यादव और बक्सर के भोलू श्रीवास्तव के लिए लाए गए थे.

सोमवार शाम की इस कार्रवाई में बक्सर पुलिस (Buxar Police) ने तीन देसी पिस्टल, मैगजीन और एक स्मार्टफोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश राय उर्फ छोटू, मुकेश कुमार, अर्पित कुमार और भोलू श्रीवास्तव उर्फ अमित श्रीवास्तव के रूप में हुई हैं.

भोलू श्रीवास्तव पर महिला थाना, नगर थाना और मुफस्सिल थाना में कई मामले दर्ज हैं. इनमें आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के मामले शामिल हैं. वर्ष 2014, 2017, 2023 और 2025 में उस पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए.


ये भी पढ़ें..


 

इलाके में धाक बनाना चाहते थे

बक्सर एसपी शुभम आर्य (Buxar SP) ने बताया कि आरोपी हथियारों के बल पर स्थानीय क्षेत्र में दबदबा बनाना चाहते थे. पुलिस अब फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ गौरव पांडेय, औद्योगिक थाना के सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार, महिला पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल की टीम शामिल थी.

हालांकि पुलिस का मानना है कि ये गिरोह क्षेत्र में अपना आतंक फैलाने और आने वाले समय में संगठित अपराध को बढ़ावा देने की फिराक में था. लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उनकी योजना ध्वस्त कर दी गई.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News