होमताजा खबरRation Card News : बिहार के लाखों राशन कार्ड धारको के लिए...

Ration Card News : बिहार के लाखों राशन कार्ड धारको के लिए बड़ी खबर, नीतीश सरकार ने की ठोस इंतेजाम

बिहार सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. राशन अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं आधुनिकीकरण किए जाने से अब राशन कार्ड (Ration Card) धारियों के अभिलेखों का रख-रखाव पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से किया जाएगा. इससे लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा विभागीय नियंत्रण व्यवस्था और मजबूत बनेगी.

उपभोक्ता विभाग की पहल

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की इस पहल से जहां भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लगेगी, वहीं उपभोक्ताओं के अधिकार और अधिक सुरक्षित होंगे. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य भर की सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानें अब सप्ताह में हर सोमवार बंद रहेंगी. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पर्व एवं प्रमुख त्योहारों के अवसर पर भी दुकानें बंद रहेंगी. इन विशेष अवसरों पर दुकानों के बंद रहने की अनुमति होगी – 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), होली, छठ पूजा, दुर्गा पूजा (नवमी एवं दशमी) एवं ईद.


ये भी पढ़ें..

लोगों को फायदा

शेष सभी दिनों में निर्धारित समय पर सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा. इस व्यवस्था के हो जाने से वितरण प्रणाली में किसी तरह की अब गड़बड़ी नहीं होगी. सभी राशन कार्ड (Ration Card) रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाएगा. इसके अलावा लोगों को काफी सुविधा होगी. राशन वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की कोताही और गड़बड़ी होने पर सरकार तुरंत डाटा एकत्र कर सकती है. इस सुविधा के हो जाने से लोगों को समय पर राशन मिलेगा और उनका डाटा भी अपडेट रहेगा.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News