होमताजा खबरAshok Choudhary News : जमीन को लेकर CM नीतीश के सामने ही,...

Ashok Choudhary News : जमीन को लेकर CM नीतीश के सामने ही, आपस में भीड़ गए अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

बिहार की राजनीति में अक्सर तकरार और तंज देखने को मिल जाते हैं. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अप्रत्याशित नजारा सामने आया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के बीच तीखी बहस हो गई.

बहस की वजह थी- कृषि विभाग की जमीन. JDU कोटे से मंत्री जमा खान अपने क्षेत्र में कॉलेज बनवाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने कृषि विभाग की जमीन का प्रस्ताव रखा था। इस पर विजय सिन्हा ने जमीन के बदले जमीन की मांग की, जिससे अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) नाराज़ हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई.

दरअसल जदयू कोटे से मंत्री जमा खान अपने क्षेत्र चैनपुर में कॉलेज बनवाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने कृषि फार्म की जमीन पर नजर डाली. बैठक में इस प्रस्ताव को अशोक चौधरी ने रखा और विजय सिन्हा से कहा कि कॉलेज निर्माण के लिए कृषि विभाग की जमीन ट्रांसफर कर दी जाए.

विजय सिन्हा का सख्त इनकार

अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने उनकी मांग को ठुकरा दिया. उन्होंने वही तर्क दोहराया, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर देते हैं- ‘जितनी जमीन दोगे, उतनी ही मिलेगी. जब तक बदले में कृषि विभाग को दूसरी जमीन नहीं मिलेगी, हस्तांतरण नामुमकिन है.’

आप ही हमेशा कृषि मंत्री बने रहेंगे क्या?’

इसी दौरान अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘आप ही हमेशा कृषि मंत्री बने रहेंगे क्या?’ इस तंज पर विजय सिन्हा भड़क गए और पलटवार करते हुए कहा कि अशोक चौधरी अपने ग्रामीण विकास विभाग पर ध्यान दें और कृषि विभाग में दखल न दें. देखते ही देखते कैबिनेट हॉल का माहौल गरमा गया.

वरिष्ठ मंत्री ने संभाला मामला

जब हालात और बिगड़ने लगे तो बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ मंत्री ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया. वरना मामला और ज्यादा गंभीर हो सकता था.


ये भी पढ़ें..

बैठक के बाद विजय सिन्हा की सफाई

बैठक खत्म होने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने विवाद की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा- ‘कोई विवाद नहीं है. हमने मुख्यमंत्री जी से कहा कि कृषि फार्म की जमीन तभी हस्तांतरित की जाएगी, जब उसके समतुल्य जमीन कृषि विभाग को मिलेगी. इसमें कहां कोई विवाद है.’

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News