बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार लगातार घोषणाएं कर रहे हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं (Anganwadi Sevika Sahayika) का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है.

अब आंगनबाड़ी सेविका (Anganwadi Sevika Sahayika) का मानदेय 7,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपए बढ़ाकर 4,500 रुपए करने का फैसला बिहार सरकार ने किया है. CM नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है.
हर घर की एक महिला को 10,000 रुपए देगी सरकार
इससे पहले कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना के ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की. इस योजना के तहत बिहार सरकार हर घर की एक महिला को 10,000 रुपए देगी. चुनाव से पहले सरकार इस पर करीब 27 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी. 2 सितंबर को सरकार ने इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपए कैबिनेट से पास कर दिया गया था.

इस मौके पर CM ने कहा, ‘महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी लागू की गई. अब महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है. इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं रोजगार तथा उद्यम का भी नेतृत्व कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें..
- निगरानी के हत्थे चढ़ गया थाना प्रभारी, 20000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
- वोटर वेरिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, आधार पहचान का प्रमाण, नागरिकता का नहीं
विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू किया गया है. इसका परिणाम है कि अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या11 लाख से अधिक हो गई है, जिनसे 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदी जुड़ी हैं.’
आशा-ममता कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ा
30 जुलाई को सरकार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के पैसे में बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब ‘आशा’ को 1 हजार की बजाय 3 हजार मासिक और ‘ममता’ को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 रुपए मिलेंगे.
इससे 95 हजार ‘आशा’ और 4600 ‘ममता’ कार्यकर्ताओं को फायदा होगा. और 29 हजार आशा कार्यकर्ताओं की बहाली चल रही है.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए प्रति महीन से बढ़ाकर 1100 प्रति माह होगी। लाभार्थियों को जुलाई से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को जाएगी. इससे विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को फायदा होगा. इनकी संख्या करीब एक करोड़ 9 लाख है.


