होमताजा खबरMadhepura News : निगरानी के हत्थे चढ़ गया थाना प्रभारी, 20000 रुपए...

Madhepura News : निगरानी के हत्थे चढ़ गया थाना प्रभारी, 20000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है. मधेपुरा (Madhepura) में सोमवार को निगरानी की टीम ने थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है. मिठाई थाना प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल को रिश्वत लेते विजलेंस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. थानाध्यक्ष एक मामले को रफा-दफा करने के एवज में 20 हजार रुपए घूस ले रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक, मधेपुरा (Madhepura) थाना प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल एक केस को दबाने और पीड़ित पक्ष के पक्ष में समझौता कराने के लिए रुपये की मांग कर रहे थे. इसकी शिकायत विजिलेंस को मिली, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की. तय रकम लेते ही विजिलेंस की टीम ने थाना प्रभारी को धर दबोचा. विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रभारी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में लिया गया. निगरानी की टीम उन्हें लेकर पटना चली गई है.

बेटे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप

इस मामले को लेकर सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीते दिनों लूटकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ा गया था. अपराधी की मां पूनम देवी ने कहा कि साजिश के तहत उनके बेटे को फंसा दिया गया था. केस को रफा-दफा करने के लिए पूर्व में 2 लाख रुपए दिए.


ये भी पढ़ें…

धमकी मिलने लगी तो निगरानी को की शिकायत

पूनम देवी ने कहा कि पैसे देने के बाद लगातार हमें मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था. केस कर देने की धमकी दी जा रही थी. जिसे लेकर हमने निगरानी विभाग की टीम को इसके लिए आवेदन दिए. इसके बाद मंगलवार की सुबह विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ थाना प्रभारी को पकड़ा है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News