होमताजा खबरSpecial Vigilance Unit : शिक्षा विभाग के अफसर के 3 ठिकानों पर...

Special Vigilance Unit : शिक्षा विभाग के अफसर के 3 ठिकानों पर रेड, अवैध तरीके से अर्जित की अकूत संपत्ति

बिहार में शिक्षा विभाग के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित घर और ऑफिस पर SVU (Special Vigilance Unit) ने गुरुवार सुबह रेड की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये छापेमारी की जा रही है. तीनों जगह पर बाहर से आने-जाने वालों पर टीम ने रोक लगा दी है. टीम पूरे मकान और मुजफ्फरपुर स्थित उनके ऑफिस को खंगाल रही है.

मुजफ्फरपुर में भारी मात्रा में कैश मिलने की सूचना है. इसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है. पटना में झोले में 4 लाख कैश मिले हैं. पूर्णिया में वीरेंद्र नारायण की 5 करोड़ की कोठी में कार्रवाई चल रही है. ये 1 बीघा यानी 20 कट्‌ठे में बनी है.

पटना-मुजफ्फरपुर और पूर्णिया इन तीन ठिकानों पर रेड

  1. पटना के जगनपुरा में वार्ड नंबर 32 में वीरेंद्र नारायण के घर पर रेड चल रही है. सुबह 7 बजे 4 गाड़ियों से 6 अफसरों की टीम उनके घर पहुंची. टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद है. मेन गेट को लॉक कर दिया गया है. किसी को घर में आने-जाने की परमिशन नहीं है. यहां से टीम को झोले में 4 लाख कैश मिले हैं. कुछ पेपर्स और लैपटॉप भी टीम के हाथ लगे हैं.
  2. मुजफ्फरपुर में वीरेंद्र नारायण के ऑफिस और किराए के घर में स्पेशल विजिलेंस टीम (Special Vigilance Unit) ने रेड की है. सुबह करीब साढ़े 7 बजे 2 गाड़ियों से टीम यहां पहुंची. 7 से ज्यादा अफसर अंदर मौजूद हैं. ऑफिस के पेपर खंगाले जा रहे हैं. कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है. टीम ने ऑफिस के रिकॉर्ड रूम को भी खंगाला है. मुजफ्फरपुर के खबरा रोड स्थित लेन नंबर 4 में वीरेंद्र नारायण के आवास पर भी कार्रवाई चल रही है.
  3. पूर्णिया के रामबाग में वीरेंद्र नारायण की आलीशान कोठी पर SVU (Special Vigilance Unit) ने रेड की है। सुबह करीब 7 बजे 2 गाड़ियों से 7 लोगों की टीम यहां पहुंची है. साढ़े 11 बजे 4 लोगों की टीम पिछले गेट से घर के अंदर गई है. बाहर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है. घर में किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है.

जुलाई महीने में बनाए गए थे रीजनल डिप्टी डायरेक्टर

वीरेंद्र नारायण की फिलहाल तिरहुत प्रमंडल में पोस्टिंग है. 1 जुलाई को ही वो रीजनल डिप्टी डायरेक्टर बनाए गए थे. रीजनल डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन बनाए जाने के 73 दिन बाद ये कार्रवाई हुई है. वीरेंद्र नारायण पर आय से 3 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप हैं.

टीम घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट बनाने में जुटी है. इसके अलावा घर में रखे लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स को भी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र नारायण के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News