होमताजा खबरJitiya Vrat : बिहार में जितिया स्नान के दौरान डूबने से 6...

Jitiya Vrat : बिहार में जितिया स्नान के दौरान डूबने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में हाहाकार

बक्सर, औरंगाबाद और बांका में जितिया पर्व (Jitiya Vrat) के अवसर पर स्नान करने गए 6 लोगों के डूबने से मौत होने की खबर सामने आई है. इस घटना ने परिजनों को झकझोर दिया हैं. जिसमे पहला मामला बांका से हैं.

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में रविवार की संध्या उस समय मातम छा गया जब जितिया पर्व के अवसर पर स्नान करने गईं तीन बच्चियां डूबकर असमय मौत के शिकार हो गईं. मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और पर्व का माहौल मातम में बदल गया. घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. तीन बच्चियां जितिया पर्वको लेकर स्नान करने के लिए नदी में गई थीं. इसी दौरान गहरे पानी में उतर गईं, जिससे ये घटना हुई.

तीन बच्चियों की मौत

मृत बच्चियों की पहचान दमजोर तांती टोला निवासी सुजीत तांती की पुत्री 14 वर्षीय प्रिया कुमारी और 12 वर्षीय साक्षी कुमारी, तथा दिवाकर तांती की पुत्री 13 वर्षीय रितु कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीण महिलाओं के साथ स्नान के दौरान वे बेलहरनी नदी स्थित सरारी पुल के पास गहरे पानी में चली गईं. काफी देर तक बच्चियों को न पाकर अन्य महिलाओं ने शोर मचाया.

ग्रामीणों ने की मदद

ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और बेलहर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि संध्या में स्नान की परंपरा लंबे समय से रही है, लेकिन इस बार हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया. इस घटना से पूरा गांव आहत है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं दूसरी ओर से ग्रामीण तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं.

उनका कहना था कि नदी पर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. सूचना पर बेलहर थाना अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है.


ये भी पढ़ें..

दूसरी खबर : बक्सर में जितिया पर्व में नहाने के दौरान दो लोग को डूबने की खबर

जितिया पर्व (Jitiya Vrat) के दिन नहाने के दौरान दो लोग की डूबने से मौत हो गई. एक का शव बरामद कर लिया गया है. वही दूसरा की लापता होने की खबर है. जिसका खोजबीन जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार देर शाम गोसैंसी डिहरा गांव के नहर पुल के पास मटकीपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरे. गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर वे डूबने लगे. आसपास मौजूद लोग बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नाकाम रहे. देर रात तक खोजबीन चलती रही, पर युवक का पता नहीं चल सका.

रविवार सुबह ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त प्रयास कर नहर के नीचे से शव बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई है.

बक्सर के धनसोई बाजार में बच्चे की डूबने से मौत

धनसोई बाजार स्थित धोबी घाट से है जहा रविवार को जितिया स्नान (Jitiya Vrat) के दौरान बुद्धू गुप्ता का बेटा नदी में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. तेज बहाव में फंसने से वह डूब गया. महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की.

लोगों ने नदी में कूदकर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था. घटना के बाद गुप्ता परिवार और गांव में गमगीन माहौल है. दोनों घटनाओं ने बक्सर जिले को झकझोर दिया है. जहां एक ओर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है, वहीं प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

तीसरी खबर : औरंगाबाद में सोन नदी में दो बहनों जैसी सहेलियों की डूबकर मौत

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुन्धूआ गांव में जितिया पर्व (Jitiya Vrat) पर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. रविवार को सोन नदी में स्नान करने गईं दो युवतियों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितिया पर्व के मौके पर गांव की कई महिलाएं और बच्चियां सोन नदी में स्नान के लिए पहुंची थीं. इस दौरान स्नान कर रहे एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर बहने लगा. बच्चे की चीख सुनते ही गांव की दो युवतियां—संगीता कुमारी (18 वर्ष), पिता बजरंगी चौधरी और मुन्नी कुमारी (18 वर्ष), पिता उपेन्द्र चौधरी—उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ीं.

दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद गहरे पानी की लहरों में समा गईं. आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत की, शोर मचाया और बचाने का प्रयास भी किया, मगर सफलता हाथ नहीं लगी. कुछ ही देर में पूरे घाट पर अफरा-तफरी और मातम छा गया.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News