होमराजनीतिPawan Singh : BJP में आते ही पवन सिंह को मिली Y+...

Pawan Singh : BJP में आते ही पवन सिंह को मिली Y+ सुरक्षा, आरा विधानसभा से मिल सकता है टिकट

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) को Y प्लस की सुरक्षा दी गई। अब पवन सिंह की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 कमांडो रहेंगे।

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद चल रहा है। इस पर पवन सिंह ने कहा है कि ‘ज्योति के साथ मेरा मैटर कोर्ट में 3-4 साल से चल रहा है। मार्केट में जो भी बातें चल रही हैं। उससे क्या समझा जाए।

मैं शाह जी से मिला, नड्‌डा जी से मिला, तावड़े जी से मिला तो ये कौन सा अपनापन है। ये तो राजनीति ही है। पार्टी ने सिर्फ इतना कहा था कि आप NDA के लिए पूरी ताकत के साथ बिहार चुनाव में लग जाइए।’

एक्ट्रेस की कमर छूने के बाद हरियाणा से मिल रही थीं धमकियां

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के बाद भी पवन सिंह को धमकियां मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोग उन्हें धमका रहे थे। हालांकि इसे लेकर पवन सिंह ने माफी भी मांग ली थी। एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भी पवन सिंह को माफ कर दिया था।

बाबा खान के गुंडों ने पवन सिंह को दी थी धमकी

बता दें कि सितंबर महीने में ही पवन सिंह को धमकी मिली थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाबा खान के गुंडों ने पवन सिंह को धमकी दी थी। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था- दम है तो बाबा खान के सामने आकर कुछ बोलकर दिखाओ। इसी खतरे को देखते हुए पवन सिंह को अब वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह

हाल में पवन सिंह ने दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब पवन सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह को बीजेपी आरा या काराकाट से टिकट दे सकती है।

पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 22 मई 2024 को भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया। उस वक्त वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। हालांकि, अब पवन सिंह का कहना है कि, ‘मैं कभी भाजपा से दूर नहीं गया था, बस परिस्थितियां अलग थीं।’ उनके बीजेपी में वापसी के बाद शाहाबाद (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर फायदा हो सकता है।

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News