बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं।

सीट शेयरिंग के बाद NDA ने कल यानी सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
मांझी को गयाजी की टेकारी, अतरी, इमामगंज, बराचट्टी विधानसभा के साथ सासाराम की कुटुंबा और जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट मिली है। उपेंद्र कुशवाहा सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी से चुनाव लड़ेंगे।
सीट शेयरिंग में चिराग की जिद के आगे से पहले 40 सीटों की डिमांड करने वाले जीतन राम मांझी ने 6 सीटें मिलने पर कहा- मैं संतुष्ट हूं।

बीजेपी-जदयू अब बराबर के भाई
2005 से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक JDU ने हमेशा बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है। JDU पिछले 4 चुनाव में हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहता था। 2020 में ही जदयू 115 और बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। अब दोनों बराबर वाले भाई हो गए हैं।


