होमबिहार विधानसभा चुनावBihar Assembly Elections : उपेन्द्र कुशवाहा ने इन 6 सीटों पर अपने...

Bihar Assembly Elections : उपेन्द्र कुशवाहा ने इन 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारो का किया ऐलान, बाजपट्टी से लड़ेंगे रामेश्वर महतो

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. वही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को कौन-कौन सी सीटें मिली है जानिये..

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में एनडीए ने अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया. बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी कि एनडीए के पांच दलों के बीच सीट शेयरिंग हो गई है. इसमें बीजेपी औऱ जेडीयू के हिस्से 101-101 सीटें आयी हैं. वहीं चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास) को 29, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं. आइये हम आपको बताते हैं किस पार्टी के हिस्से कौन सी सीटें आई हैं.

जीतन राम मांझी की हम पार्टी को मिली ये सीट

सबसे पहले बताते हैं कि जीतन राम मांझी की हम पार्टी को कौन-कौन सी सीट मिली हैं. हम पार्टी के पहले से ही चार विधायक हैं, उनके जिम्मे दो और सीट आयी हैं. हम पार्टी को जो सीटें मिली हैं उनके नाम टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा औऱ बराचट्टी है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें मिली हैं. उन सीटों का नाम मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम है.

चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के हिस्से कुल 29 सीटें आयी हैं. उनके हिस्से में आयी सीटों का नाम हम बता रहे हैं. चिराग पासवान को जो सीटें मिली हैं उनके नाम हैं, बखरी,  साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, बोधगया, हिसुआ,फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर,  हिसुआ, गोविंदगंज, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा..


ये भी पढ़ें..

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के उम्मीदवारों के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिनारा से आलोक सिंह को टिकट दिया है. वही बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को उम्मीदवार बनाया है. सासाराम से उपेन्द्र कुशवाहा कि पत्नी स्नेहलता चुनाव लड़ेंगी वही महुवा से विचारधीन हैं.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News