होमबिहार विधानसभा चुनावDumraon Assembly Election 2025 : डुमरांव विधानसभा से अजित कुमार सिंह ने...

Dumraon Assembly Election 2025 : डुमरांव विधानसभा से अजित कुमार सिंह ने भरा पर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का सिलसिला अब जोर पकड़ चुका है. बुधवार को डुमरांव विधानसभा (Dumraon Assembly Election) से दो, ब्रह्मपुर तथा राजपुर से एक-एक नामांकन दाखिल हुआ. बक्सर सदर सीट की चर्चा करें तो वहां बुधवार को तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया. इस तरह बुधवार को सात लोगों ने नामांकन किया.

डुमरांव विधानसभा (Dumraon Assembly Election) से वर्तमान विधायक व महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह और जन सुराज के उम्मीदवार शिवांग विजय सिंह ने पर्चा भरा.

ब्रह्मपुर सीट से राजद प्रत्याशी व वर्तमान विधायक शंभू यादव ने पर्चा दाखिल किया। महागठबंधन से जुड़े इन प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सांसद सुधाकर सिंह भी वहां मौजूद रहे। वहीं राजपुर सुरक्षित सीट से भी बुधवार को नामांकन का खाता खुला.

बालेश्वर राम राष्ट्रीय जन संभव पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने पहुंचे. अब बात नामांकन फार्म की करें तो राजपुर से कुल 10 लोगों ने नाम निर्देशन फार्म खरीदा है. बक्सर से 21, ब्रह्मपुर से 9 और डुमरांव से 13 ने पर्चा खरीदा है.


ये भी पढ़ें..

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News