बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन में बक्सर विधानसभा (Buxar Assembly Election) से प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा ने नामांकन किया. इससे पहले यह अपने निजी आवास से घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर चौसा से बक्सर शहर तक सैकड़ो समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए लोगों का आशीर्वाद लिया. अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर इन्होंने आवेदन पत्र दाखिल किया.

इस दौरान इन्होंने संबोधित कर कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बहन मायावती जी ने विकास कर उसे उन्नति के शिखर तक पहुंचाया है. इस तरह बिहार में भी विकास के लिए लोग सहयोग करेंगे. इस बार बक्सर विधानसभा (Buxar Assembly Election) के सभी लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है,जिसमें लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं. बक्सर के विकास के लिए लोग इस बार वोट करेंगे. आर्थिक पिछड़ेपन के साथ शिक्षा एवं रोजगार जैसी गंभीर समस्या आज भी है. जिन मुद्दों को सदन तक पहुंचाने के लिए लोग इस बार बसपा का सपोर्ट करेंगे.
ये भी पढ़ें..


- Dumraon Assembly Election 2025 : डुमरांव विधानसभा से अजित कुमार सिंह ने भरा पर्चा
- डुमराव विधानसभा से बीएसपी के प्रत्याशी ददन पहलवान ने किया नामांकन

