होमताजा खबरVijay Kumar Chaudhary : भवन निर्माण विभाग के नए मंत्री श्री विजय...

Vijay Kumar Chaudhary : भवन निर्माण विभाग के नए मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, कार्यों का किया निपटारा

भवन निर्माण विभाग के नए माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) आज रविवार को विभाग पहुंचे। विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित विभागीय पदाधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों के द्वारा माननीय मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। माननीय मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कार्यों का निपटारा भी किया। सचिव, श्री कुमार रवि ने विभाग की संरचना एवं कार्य प्रणाली से माननीय मंत्री को अवगत कराया। विभाग की योजनाओं की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, राज्य की आईकॉनिक बिल्डिंग एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विजय कुमार चौधरी ने पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा

श्री कुमार ने माननीय मंत्री (Vijay Kumar Chaudhary) को अवगत कराया कि हाल के बर्षों में भवन निर्माण विभाग ने बापू टावर, राजगीर खेल परिसर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप सहित कई आईकॉनिक भवनों का निर्माण किया है। पंचायत सरकार भवन, आवासीय विद्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित सभी योजनाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।


ये भी पढ़ें..

विभाग की योजनाओं को समय से पूर्ण करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण उनकी प्राथमिकता: मंत्री

माननीय मंत्री ने कहा कि विभाग की योजनाओं को समय से पूर्ण करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी। भवनों के निर्माण कार्य को तेजी एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण की जाएगी। कई स्तर पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि योजनाओं को ससमय पूर्ण किया जा सके।

इस क्रम में माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई दिशा-निर्देश पदाधिकारियों  एवं अभियंताओं को दिए। इस अवसर पर विभाग के सभी पदाधिकारी, अभियंतागण सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News