होमताजा खबरDSP Transferred list : बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी अधिकारियों का...

DSP Transferred list : बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी अधिकारियों का तबादला (DSP Transferred) हुआ है. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है.

पटना में 20 दिनों 14 मर्डर के बाद यहां के 7 डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है. गोपाल खेमका मर्डर केस के बाद पटना लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी 2 को हटा दिया गया है. अब पटना लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी 2 की कमान ऋतुराज संभालेंगे.

वहीं पटना नगर के SDPO 2 कामाख्या नारायण सिंह, पटना विधि व्यवस्था SDPO 2 कुमार ऋषिराज और पटना सदर SDPO 3 रंजन कुमार को बनाया गया है.

इस लिस्ट में सुपौल, छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, बक्सर, मधुबनी, जहानाबाद समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

राज कुमार शाह को सुपौल से सहरसा भेजा गया है. राज किशोर सिंह, जो पहले छपरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 थे, अब पटना सिटी (पूर्वी) की कमान संभालेंगे.

स्पेशल ब्रांच पटना से बक्सर भेजे गए गौरव कुमार

गौरव कुमार पाण्डेय को स्पेशल ब्रांच पटना से बक्सर भेजा गया है. सूरज कुमार को पटना पुलिस मुख्यालय से मुजफ्फरपुर नगर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के रूप में जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं, आशोक कुमार दास को पटना के प्रशिक्षण विभाग से औरंगाबाद के राइनगर भेजा गया है. सुनीता कुमारी, जो अपराध अनुसंधान विभाग पटना में थीं, अब झाझा जमुई में पदभार संभालेंगी.

प्रसाद नाथ साहू, जो पटना मुख्यालय में वेटिंग लिस्ट में थे, उन्हें सहरसा के खगड़िया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा, रामकुमार सिंह को अररिया से छपरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

यहाँ देंखे पूरी लिस्ट

DSP Transferred listDSP Transferred listDSP Transferred listDSP Transferred listDSP Transferred list

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News