रोहतास जिला (Rohtas) एक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है. बिहार समेत अन्य राज्यों के लोग भी यहाँ घुमने आते है. ऐसे में एक मामला सामने आया हैं जहा महिला CO और सारण जिले के रिविलगंज के CO कौशल कुमार को गाँव के लोगों ने रोहतास (Rohtas) के जंगल में घूमते हुवे एक साथ पकड़ लिया.

इस दौरान दोनों के साथ बदसलूकी की गई. गांव वालों ने इसका वीडियो भी बना लिया. वीडियो में दोनों CO जंगल से लौटते दिख रहे हैं. गांव वाले उन्हें खदेड़ रहे हैं. इस दौरान CO कौशल कुमार माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं. वो कहते हैं ‘छोड़ दीजिए भइया आगे से ऐसा नहीं करेंगे.’ मामला बुधवार की शाम दरिगांव थाना क्षेत्र के गीता घाट जंगल के पहाड़ी का है. इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
जानिए वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में 8 से 12 लोग दोनों को घेरकर खड़े हैं. वो उनसे आईडी दिखाने की बात कह रहे हैं. युवक कह रहे हैं कि पहाड़ में यही काम करना है आपलोगों को? इस पर CO कौशल ने कहा, प्रशासन की गाड़ी है. इस पर गांव वाले कह रहे हैं कि पहाड़ में आकर यही सब काम कर रहे हो?

कहां के CO की गाड़ी है? जंगल में रंगरलियां मनाने आए हो? गाड़ी खड़ी कर इतनी दूर क्यों गए थे आप लोग? इसी बीच कुछ युवक महिला CO से उलझने लगे.
ये भी पढ़ें..
- बिहार के ADG ने मांगी माफी, सूबे में बढ़ रहे अपराध का ठीकारा किसानो पर थोपने के बाद हुई थी किरकिरी
- महिला थाने में विजिलेंस ने मारी रेड, 20 हजार रुपए घूस लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार
- बिहार पुलिस में 4361 पदों पर ड्राईवर की बहाली, आवेदन से लेकर अंतिम डेट तक जाने पूरी प्रक्रिया
- शेरू और चन्दन की दोस्ती में कब आई दरार, पढ़िए दोस्ती और दुश्मनी की पूरी कहानी
भीड़ बढ़ने पर भागने लगे CO साहब
भागने के दौरान गांव वाले दोनों अधिकारियों से सवाल करते दिख रहे हैं. कुछ लोगों ने CO की गाड़ी की नेम प्लेट भी निकाल दी. भीड़ बढ़ती देख CO ने अपनी गाड़ी उठाई और मौके से भागने लगे. भीड़ ने उन्हें सड़क पर बाइक लगाकर घेर लिया. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की गई.
महिला CO बोलीं- रिश्तेदार के साथ घूमने आई थी
महिला CO ने बताया, ‘मैं अपने रिश्तेदार के साथ रोहतास (Rohtas) पहाड़ी के जंगल स्थित एक मंदिर में घूमने गई थी. इस दौरान कुछ युवकों ने मेरे साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. मैंने उनके खिलाफ दरिगांव थाने में केस दर्ज कराया है. घटना के बाद महिला CO ने दरिगांव थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें जेल भेज दिया गया है. पकड़े गए युवकों की पहचान शुभम उर्फ संदीप बिंद, पवन कुमार और जैकी गुप्ता के रूप में हुई है.


