होमताजा खबरBuxar News : बक्सर की ट्रैफिक व्यवस्था हुई अनियंत्रित, ट्रैफिक इंचार्ज पर...

Buxar News : बक्सर की ट्रैफिक व्यवस्था हुई अनियंत्रित, ट्रैफिक इंचार्ज पर अवैध वसूली का आरोप

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई बक्सर (Buxar News) के बैनर तले सोमवार को शहर के अम्बेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने की. इस धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज संजय कुमार और एसआई डॉ. गौतम कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था.

पार्टी नेताओं का आरोप है कि दोनों अधिकारी गरीब जनता, रिक्शा चालकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दमनकारी रवैया अपना रहे हैं, अवैध वसूली कर रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज जैसी अमर्यादित हरकतें कर रहे हैं.

चालान काटने के नाम पर अवैध वसूली

धरना में शामिल बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु कुशवाहा ने बक्सर (Buxar) की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार और उनके सहयोगी गौतम कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह दोनों अधिकारी व्यवस्था सुधारने के बजाय गरीबों का चालान काटने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं और खासकर पिछड़े और दलित तबके के लोगों को निशाना बनाते हैं.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दिनों पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ दोनों अधिकारियों ने अभद्रता की, जिसके खिलाफ कार्रवाई न होने से पार्टी को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा. धरना के बाद बसपा कार्यकर्ताओं का जत्था नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पहुंचा और वहां दोनों अधिकारियों के खिलाफ पुतला दहन कर रोष प्रकट किया.

दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता, रिक्शा चालक, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में मांग उठाई कि दोषी अधिकारियों को तत्काल पद से हटाया जाए और बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु कुशवाहा व अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं.

धरना-प्रदर्शन में लालजी राम, सुभाष अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र डोम, जिला प्रभारी जयनारायण राम, कमलेश कुशवाहा, हरिहर मेहरा, जिला सचिव मुकेश पासवान, पप्पू पटेल, कोषाध्यक्ष जे.पी. यादव, सुनिल दुर्वे, शिव बहादुर पटेल, मतीउर रहमान, रमेश राजभर, बड़क राम, विनोद विद्यार्थी (प्रखंड अध्यक्ष), सरोज कुमार, साबू राजपुर (विधानसभा अध्यक्ष),


ये भी पढ़ें..

अनिल कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा (वार्ड पार्षद), वीर बहादुर (सरपंच), अंसई राम, बलविंद्र कुशवाहा, जयराम भारती, धनंजय कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, क्रांतिकारी उपेंद्र कुशवाहा, उमेद मौर्य, रामाकांत राम, पिंटू राम, जटाधारी पासवान, मुन्ना राम, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में बसपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News