वैशाली में दर्दनाक हादसा (Vaishali Accident) हुआ है. इस घटना में हाइवा और ट्रक की आमने सामने टक्कर हुई है. दोनों वाहनों की टक्कर होते ही अचानक ट्रक में भीषण आग लग गई. इस घटना में ट्रक चालक पिता पुत्र एवं हाइवा चालक की मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

दमकल ने आग बुझाई आग
सड़क दुर्घटना (Vaishali Accident) की जानकारी मिलते ही पांच दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए. मृतक ट्रक चालक सारण जिले के नया गांव डुमरी बुजुर्ग निवासी कन्हाई राय के पुत्र इंद्रदेव राय (41) एवं उनके पुत्र ऋतिक कुमार थे. इसके साथ ही हाईवे चालक की भी मौत हो गई, जिसके शव की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि हाजीपुर की तरफ से बालू लोड कर हाईवा लेकर चालक महुआ की तरफ जा रहा था.
इसी दौरान महुआ की रानी पोखर से गेहूं खाली करके ट्रक लेकर चालक हाजीपुर की तरफ आ रहा था. इसी दौरान ट्रक और हाईवे अनियंत्रित होकर रंगीला चौक के निकट टकराने से ट्रक में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाना क्षेत्र की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी. सदर थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मी दोनों मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए.

ये भी पढ़ें..
- Prashant Kishore के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, PK बोले- 1 लाख आदमी लाकर घर घेर लेंगे
- तेजस्वी ने पूछा क्या मैं फर्जी MLA हूं- सीएम नीतीश दिया जवाब तुम अभी बच्चे हो
एसडीओ राम बाबू ने बताया
वैशाली में दर्दनाक हादसे (Vaishali Accident) की घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. हालांकि पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कुछ ही देर में जाम को समाप्त करा दिया. मौके पर हाजीपुर से चार दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. प्रचंड आग को देखते हुए एक और अग्निशमन की गाड़ी महुआ से बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क पर से हटाया गया. इस संबंध में सदर एसडीओ राम बाबू बैठा ने बताया है कि दो वाहनों की टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की बात आ रही है. तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं अधिकारी मौके पर मौजूद थे. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.


