होमताजा खबरBuxar News : बक्सर के लोगों के लिए खुसखबरी, गोलंबर से होते...

Buxar News : बक्सर के लोगों के लिए खुसखबरी, गोलंबर से होते हुवे ज्योति चौक बाईपास बनेगा फोरलेन

बिहार चुनाव से पहले राजधानी से लेकर गाँव तक सड़कों का जाल बिछ रहा हैं. इस बीच बक्सर (Buxar) शहर वासियों के लिए एक अच्छी खबर आई हैं. बारह महीने व्यस्त रहना वाला बक्सर (Buxar) का गोलंबर इलाका अब राहत की सास लेने को तैयार हैं. चुकी अब बस स्टैंड से होते हुए ज्योति चौक तक जाने वाली बाईपास सड़क को फोरलेन के रूप में बदलने की कवायद शुरू होने वाली हैं.

फिलहाल इस योजना की टेक्निकल बिड की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क को 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे वर्तमान में लगने वाले भारी भरकम ट्रैफिक जाम से निजात मिलने वाली हैं.

41 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनेगा (Buxar) शहर का फोरलेन 

कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार के अनुसार, इस परियोजना की लागत 41 करोड़ 52 लाख रुपये है. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान इसे प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. सड़क चौड़ी होने के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और आवागमन में तेजी आएगी. वर्तमान में यह मार्ग कहीं-कहीं कम चौड़ा और अत्यधिक व्यस्त है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय भारी जाम की स्थिति बन जाती है. यात्री, स्कूली बच्चे और आपातकालीन सेवाओं को इससे रोजाना परेशानी होती है.


ये भी पढ़ें..

मानसून के जाते ही निर्माण कार्य में आएगी तेजी

नए फोरलेन सड़क के साथ बेहतर डिवाइडर, फुटपाथ और यातायात संकेतकों की भी व्यवस्था की जाएगी. इससे न केवल नागरिकों को सुविधा होगी, बल्कि आसपास के इलाकों में व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा. शहर के विकास की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है. उम्मीद है कि बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी. अंततः बक्सर (Buxar) के विकास में यह फोरलेन एक नई गाथा लिखेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News