होमबिहार विधानसभा चुनावCPI Seat Sharing News : तेजस्वी यादव से मिले सीपीआई नेता, धीरे...

CPI Seat Sharing News : तेजस्वी यादव से मिले सीपीआई नेता, धीरे से दे गए ’24’ वाली टेंशन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीट शेयरिंग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने बुधवार को पटना में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान चुनाव की तैयारियों और देश के राजनीतिक माहौल पर बात हुई. डी राजा ने तेजस्वी यादव को भाकपा के लिए कुछ सीटों की मांग भी सौंपी है. तेजस्वी यादव ने उन्हें महागठबंधन में सम्मानजनक सीटें देने का भरोसा दिलाया है.

तेजस्वी यादव महागठबंधन की समन्वय समिति के संयोजक हैं. इस मुलाकात में भाकपा (CPI) के कई और नेता भी शामिल रहे. इनमें राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, संजय कुमार, ओमप्रकाश नारायण और अवधेश कुमार राय जैसे नेता शामिल रहे. भाकपा से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई. साथ ही, देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी बात हुई.

डी राजा ने मांगी ये सीटें

डी राजा ने तेजस्वी यादव से बिहार विधानसभा चुनाव में भाकपा (CPI) के लिए 24 से ज्यादा सीटों की मांग की है. यह भी खबर है कि भाकपा ने अपनी सीटों की लिस्ट तेजस्वी यादव को सौंप दी है.

भाकपा (CPI) की ओर से जिन दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की है उसमें- तेघड़ा, बखरी, बछवाड़ा, हरलाखी, झंझारपुर, रूपौली, फुलवारीशरीफ, डुमरांव, गोह, बांका, बेलदौर, केसरिया, चनपटिया, मोतिहारी, जाले, बारिसनगर, सिकन्दरा, खजौली और करगहर शामिल.


ये भी पढ़ें..

तेजस्वी ने डी राजा को दिया भरोसा

कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने डी राजा को भरोसा दिलाया है कि महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में सभी दलों को सम्मानजनक सीटें देने पर बात की जाएगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सभी दलों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा. डी राजा ने मुलाकात के बाद कहा, ‘इस मुलाकात के दौरान देश के मौजूदा हालात पर भी तेजस्वी यादव से चर्चा हुई है.’

यहां बता दें कि वाम दलों के एक अन्य घटक दल CPI(ML)L ने बिहार विधानसभा चुनाव में 40-45 सीटों की डिमांड कर रही है. CPI(ML)L के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि CPI(ML)L 40-45 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी. अब भाकपा (CPI) भी 24 सीटों की डिमांड कर रही है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी 40 सीटों की डिमांड कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस भी 77 सीटों की मांग कर रही है.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News