रोहतास जिले के काराकाट में एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। गाड़ी पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का पोस्टर लगा था। पुलिस को यह शराब तब मिली जब बोलेरो की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी में ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की 185 पैकेट शराब थी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

PK के पोस्टर लगी गाड़ी में शराब
काराकाट के जोरावरपुरा में यह घटना हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो में कोई नहीं था। गाड़ी पर प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की तस्वीर के साथ जन सुराज पार्टी का पोस्टर लगा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 185 पैकेट ‘बंटी-बबली’ शराब मिली।
ये भी पढ़ें..

- महिला CO के साथ जंगल में घूम रहे सारण CO को लोगो ने एक साथ पकड़ा, फिर वीडियो बनाया और ….
- महिला थाने में विजिलेंस ने मारी रेड, 20 हजार रुपए घूस लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार
- शेरू और चन्दन की दोस्ती में कब आई दरार, पढ़िए दोस्ती और दुश्मनी की पूरी कहानी
- बिहार पुलिस में 4361 पदों पर ड्राईवर की बहाली, आवेदन से लेकर अंतिम डेट तक जाने पूरी प्रक्रिया
बंटी-बबली’ शराब का 175 टेट्रा पैकेट
बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि, ‘बंटी-बबली’ नामक शराब का 175 टेट्रा पैकेट और एक अन्य ब्रांड का 10 पैकेट शराब बरामद हुआ है।’ अब सवाल यह है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे लाई गई। और यह भी कि जनसुराज पार्टी के पोस्टर वाली गाड़ी में यह शराब क्यों थी?
बोलेरो के ड्राइवर की तलाश
पुलिस ने बताया जनसुराज पार्टी का स्टीकर लगे बोलेरो से बंटी-बबली शराब बरामद हुआ। जनसुराज पार्टी की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप मिलने से चर्चा का बाजार गर्म है। दरअसल, काराकाट के जोरावरपुर में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हुई थी। इसी हादसे के बाद खुलासा हुआ। बोलेरो पर सवार लोग और ड्राइवर मौके से फरार हो गए। बोलेरो के पीछे पूरे शीशे पर प्रशांत किशोर की तस्वीर के साथ जन सुराज पार्टी का पोस्टर लगा हुआ था।


