पटना में विधानसभा घेरने जा रहे जनसुराज कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. सभी नेता हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) के नेतृत्व में शेखपुरा हाउस से निकले थे. पुलिस ने पटेल गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर सभी को रोक दिया. कार्यकर्ता नहीं हटे.

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज के बाद प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा कि, ‘अभी ये जंग की शुरुआत है. अभी 3 महीने चुनाव में बचे हैं. इनका जीना हराम कर देंगे. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. ये लोग सदन और पुलिस के पीछे छिप नहीं सकते हैं. किसके आदेश पर लाठीचार्ज किया गया. मैं खड़ा हूं मुझ पर चलाओ लाठी.’
2 घंटे बाद घर निकले प्रशांत किशोर
लाठीचार्ज के बाद भी प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं के साथ 2 घंटे तक वहां डटे रहे. उसके बाद एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने अपने समर्थकों के साथ फिर से विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने फिर से उन्हें रोक दिया.

इसके बाद प्रशांत किशोर पटेल गोलंबर से शेखपुरा हाउस के लिए निकल गए. उन्होंने कहा था, अगर सीएम नीतीश कुमार नहीं मिलेंगे तो हम लोग सीएम हाउस को घेर लेंगे.
ये भी पढ़ें..
- बिहार में हो रहे वोटर वेरिफिकेशन पर संसद में हंगामा, स्पीकर बोले- सड़क का व्यवहार सदन में न करें
- तेजस्वी ने पूछा क्या मैं फर्जी MLA हूं- सीएम नीतीश दिया जवाब तुम अभी बच्चे हो
- Gold-Silver Price : एक लाख के पार हुवा सोना, चांदी के भाव में भी भारी उछाल
PK बोले- 1 लाख आदमी लाकर घर घेर लेंगे
प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा कि ‘पुलिस कुछ नहीं कर सकती है. एक लाख आदमी लाकर घर को घेर लेंगे. वो निकल नहीं पाएंगे. नीतीश कुमार विधानसभा में नहीं मिलेंगे तो उनके घर पर जाकर मिलेंगे. बिना मिले नहीं रहेंगे. यह तो बस शुरुआत है. आगे देखते रहिए क्या-क्या होता है.’
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘राज्य सरकार की नाकामी और उदासीनता के खिलाफ यह जनआंदोलन किया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा तक जाने की अनुमति नहीं मिली, जिससे जन सुराज के सभी कार्यकर्ता गर्दनीबाग जा रहे हैं.’
इस जगह प्रदर्शन की परमिशन नहीं
SP दीक्षा ने कहा कि ‘स्थिति कंट्रोल से बाहर थे, तभी थोड़ी धक्का मुक्की हुई है. हमें नहीं पता था कि यह इस प्रकार बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ेंगे. अब भी ये लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में बैठे हैं, जो गलत है.’


