मौसम विभाग (Bihar Weather) ने बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बाकी के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। अररिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज में तेज बारिश हो सकती है। पटना समेत दक्षिण बिहार में बादल छाए रह सकते हैं। 30 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इधर, नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। कोसी बराज के 26 फाटक खोले गए हैं। बुधवार शाम 6 बजे तक 1.73 लाख 790 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
बिहार के इन जिलो में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया

बिहार के इन जिलो में बारिश का यलो अलर्ट
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल
(सोर्स-IMP)
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटे में बक्सर, औरंगाबाद में बारिश हुई। दरभंगा में बादल छाए रहे। उत्तर बिहार के कई जिलों में सुबह अचानक मौसम बदला। काले बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
सुपौल में मंगलवार की रात हुई बारिश के बाद बुधवार की सुबह खेत और सड़कों पर जलजमाव हो गया, लेकिन पूरे दिन उमस से लोग बेहाल रहे।
पटना, मधेपुरा, नालंदा समेत अन्य जिलों में धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। 38.2 डिग्री तापमान के साथ मोतिहारी सबसे गर्म जिला रहा। जबकि पटना का तापमान 37 डिग्री के आसपास रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम
- 25 जुलाई- समस्तीपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, जमुई, बांका, बेगूसराय, खगड़िया जिले के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश हाेने की संभावना है।
- 26 जुलाई- कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, सारण और भोजपुर जिले के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- 27 जुलाई- सीवन, बक्सर, भोजपुर, जिले के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश हाेने की उम्मीद है।

