होमराजनीतिBihar Election : मुकेश सहनी ने रख दी अपनी बात, 60 सीटों...

Bihar Election : मुकेश सहनी ने रख दी अपनी बात, 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव (Bihar Election) होने वाले हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं. और चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि यह वीआईपी का पहला एजेंडा है.

सन ऑफ मल्लाह ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की मुश्किलें

मुकेश सहनी की इस घोषणा से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बार के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ विकासशील इंसान पार्टी है. मुकेश सहनी को ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से भी जाना जाता है. एक तरफ जहा माले ने पहले से ही 50 सीटो पर लड़ने का प्रेशर बनाया हुवा है वही अब सहनी भी इस रेस में आ गए हैं.


ये भी पढ़ें..

इससे पहले मुकेश सहनी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार चुनाव को बॉयकॉट करने के फैसले के साथ चलने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हमारे छोटे भाई तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नेशनल कोऑर्डिनेटर कमेटी के अध्यक्ष हैं. वे जो निर्णय लेंगे, हम उसके साथ जाएंगे. चुनाव आयोग को समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.

मुकेश साहनी ने सोशल मिडिया X पर लिखा है..

Bihar Election
इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी की बड़ी घोषणा, बोले- 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

चुनाव आयोग पर साहनी का तंज

उन्होंने यह भी कहा था कि चुनाव (Bihar Election) लोकतंत्र का महापर्व है. जनता पांच साल के लिए सरकार को चुनती है, लेकिन अगर चुनाव आयोग पक्षपात करके किसी पार्टी को सरकार में लाने का प्रयास करेगा, तो यह लोकतंत्र की हत्या है. इससे अच्छी बात है कि देश में चुनाव ही नहीं हो.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News