होमअपराधMini Gun Factory : बिहार के जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का...

Mini Gun Factory : बिहार के जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, चोरी-छिपे बन रहा था मौत का सामान

जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार (Mini Gun Factory) बनाने के अड्डे का खुलासा किया है. एक अस्पताल के पास स्थित रंजीत कुमार सिंह के बेटे अमित कुमार उर्फ फनु सिंह सिंह के घर में पुलिस ने छापेमारी की और अर्धनिर्मित पिस्तौल समेत हथियार बनाने वाली मशीन को बरामद किया है. यह छापेमारी बुधवार को मिनी गन फैक्ट्री को लेकर अलग-अलग जगहों पर की गयी कार्रवाई से जुड़ी हुई है.

मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो अर्धनिर्मित पिस्तौल, एक कारबाइन का बैरल व हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किये हैं. मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक यह छापेमारी चली.

गरही और कल्याणपुर में हाल में हुआ था खुलासा

यह कार्रवाई बुधवार को खैरा थाना क्षेत्र के गरही और सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में मिनी गन फैक्ट्री (Mini Gun Factory) को लेकर हुई छापेमारी से जुड़ी हुई है. उन जगहों से भी अर्धनिर्मित हथियार व उपकरण बरामद हुए थे और कुछ आरोपित गिरफ्तार किये गये थे.

पकड़ाए आरोपियों की निशानदेही पर मलयपुर में छापेमारी

गरही और कल्याणपुर में गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मलयपुर में भी छापेमारी की. पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. जिले के खैरा प्रखंड में हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साह के घर से पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पिछले दिनों किया था. कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें मुखिया मुन्ना साह का भतीजा धर्मवीर साह भी शामिल है.


ये भी पढ़ें..

पश्चिम बंगाल से जुड़ा कनेक्शन

पिछले दिनों हुई कार्रवाई में जो कारीगर गिरफ्तार हुए थे उनमें पश्चिम बंगाल के बैरकपुर निवासी मुहम्मद गाजी और बिसमिल्ला अली, तथा मुंगेर के बर्घा गांव निवासी मो खुर्शीद आलम और मो जहीर आलम का नाम भी शामिल है. उसी की निशानदेही पर यह छापेमारी हुई है.

बताया जा रहा है कि मलयपुर के जिस घर में पुलिस ने छापेमारी की है वह मुखिया मुन्ना साह का सहयोगी रहा है. पुलिस का कहना है कि जिले में फैले इस हथियार निर्माण नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News