होमताजा खबरShri Bhagwan Singh Kushwaha : एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 65वें जन्मदिन के...

Shri Bhagwan Singh Kushwaha : एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 65वें जन्मदिन के अवसर पर पीपल वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन

बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री वर्तमान जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (Shri Bhagwan Singh Kushwaha) के 65वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर, उनके समर्थकों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, समाहरणालय बक्सर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमे अनेकों पीपल के पौधे लागए गए. साथ ही मां तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर, सोनीपट्टी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया.

पीपल का पेड़ न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद करना था. कार्यक्रम की शुरुआत में, जदयू एमएलसी (Shri Bhagwan Singh Kushwaha) के समर्थक सुधीर कुमार सक्सेना ने स्वयं पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया.

उन्होंने कहा, मेरे अभिभावक आदरणीय श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के विचार थे कि “पीपल का पेड़ न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष भी है. हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें.”


ये भी पढ़ें..

वृक्षारोपण के बाद, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया.

इस कार्यक्रम रामानंद सिंह, ज्ञानेश्वर पासवान, तौसीफ खान, राहुल कुशवाहा, संजीत कुमार सिंह,अमन अमित कुशवाहा, जादूराई मास्टर, किशन महतो, राजेश कुशवाहा,आदि बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया और श्री भगवान सिंह कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई दी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News