बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) अपनी पार्टी जन सुराज का प्रचार दमदार तरीके से करने में जुटे हुवे हैं. बिहार के लगभग हर जिले में इनकी चार से पाच गाड़ियां धमा चौकड़ी करती नजर आ रही है. जिनमे छोटी से लेकर लक्जरी वाहन भी मौजूद हैं. जो पूरे बैनर पोस्टर और स्टिकर के साथ सड़कों पर दौड़ रही हैं. ऐसे ही एक गाड़ी में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

बिहार की उत्पाद पुलिस ने प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की पार्टी जनसुराज का स्टीकर लगे कार से चकाई थाना क्षेत्र के घुटवे गांव के समीप कार को जब्त करके 354 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जनसुराज पार्टी का स्टीकर लगाकर पुलिस को गुमराह करने के लिए भारी मात्रा में बिक्री के लिए शराब ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर डुमरी चेक पोस्ट के समीप झारखंड की ओर से आने वाले सभी वाहनों की गहन चेकिंग किया. इसमें एक कार से शराब जब्त की गई.

जनसुराज पार्टी का स्टीकर लगी कार से शराब बरामद
चेकिंग के दौरान डुमरी चेकपोस्ट पर चेकिंग देखकर ड्राइवर कार को लेकर सोनो चरकापत्थर रोड में रास्ता बदलकर भागने लगा. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घुटवे गांव के समीप कार को शराब के साथ जब्त कर लिया. हालांकि, ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. इस कार से पुलिस ने 354 बोतल शराब बरामद किया. यह शराब झारखंड से जमुई के रास्ते शेखपुरा चोरी छिपे बिक्री के लिए ले जाए जा रहे थे लोग.
ये भी पढ़ें..
- गाड़ी पर ऊपर PK का पोस्टर और अंदर ‘बंटी-बबली’! देखते ही उड़ गए पुलिस के होश
- विधायक बनने का सपना देख रहे मनीष कश्यप को मिला प्रशांत किशोर के साथ
- जन सुराज के तूफान में किसका टेंट हाउस उड़ने वाला है? बिहार चुनाव में कितना असर डालेंगे प्रशांत किशोर
40 पेटी यानी 360 लीटर विदेशी शराब बरामद
इससे पहले, जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से उत्पाद पुलिस और जिला पुलिस ने दो नंबर प्लेट वाली कार से 40 पेटी यानी 360 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. जमुई के उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपरा मोड़ से पिपरा गांव जाने वाली सड़क पर मुस्तैद थी. संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखते ही कार ड्राइवर जंगल की ओर भागने लगा.
चकमा देने के लिए कार में दो-दो नंबर प्लेट
इस दौरान पुलिस ने काफी तेज से उसका पीछा किया. बाद में वो पुलिस को चकमा देकर और कार को बीच रोड पर छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उससे 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जांच के के दौरान पता चला कि कार में दो नंबर प्लेट लगा हुआ है और पुलिस को चकमा देने के लिए असली नंबर प्लेट को नकली नंबर प्लेट से कवर कर दिया गया था. आपको बता दें कि बक्सर जिले में इन दिनों जन सुराज की लगभग सभी प्रचार गाड़ियां झारखंड नंबर की ही देखने को मिल रही हैं.


