होमराजनीतिSantosh Nirala Rajpur : बक्सर पहुंचे नीतीश ने 5 योजनाओं का किया...

Santosh Nirala Rajpur : बक्सर पहुंचे नीतीश ने 5 योजनाओं का किया शिलान्यास, राजपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री का टिकट फाइनल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपनी पहली बड़ी घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री शनिवार को बक्सर पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार ने जिले के 202 सुरक्षित राजपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री संतोष निराला (Santosh Nirala) को उम्मीदवार घोषित किया. मंच से नाम का ऐलान होते ही कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने राजपुर की जनता से संतोष निराला को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की.

इस मौके पर नीतीश कुमार ने बक्सर में 325 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से पांच योजनाओं का शिलान्यास भी किया। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 18 स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से सीधा संवाद किया.

जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ

  1. गोलंबर से ज्योति चौक भाया बस स्टैंड सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य
  2. भोजपुर–सिमरी पथ का 0.00 से 9.30 किमी तक चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य
  3. बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य
  4. बक्सर–कोईलवर गंगा तटबंध का 0.00 से 51.72 किमी तक सुदृढ़ीकरण, कालीकरण और सुरक्षात्मक कार्य
  5. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां संगीत कॉलेज की स्थापना का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतार रही है और आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में और बड़े काम होंगे. वही राजपुर में आए सीएम ने युवाओं के लिए खेल मैदान का उद्घाटन किया.


ये भी पढ़ें..

कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

नायरा पेट्रोल पंप परिसर के पीछे बने मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. वहां जनप्रतिनिधियों से संवाद किया और जनता को संबोधित किया. कार्यक्रम के बाद वे हेलीपैड पहुंचकर भोजपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

प्रशासन ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की थीं. हेलीपैड से मध्य विद्यालय तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था. सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई की गई. क्षेत्र को आकर्षक बनाया गया.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News