होमThe Bharatसंविधान दिवस पर सम्राट अशोक क्लब ने निकाली जन चेतना यात्रा, लोगो...

संविधान दिवस पर सम्राट अशोक क्लब ने निकाली जन चेतना यात्रा, लोगो में दिया राष्ट्र प्रेम का सन्देश

सम्राट अशोक क्लब ने संविधान दिवस को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में बड़े ही धूमधाम से  मनाया. इस अखंड भारत महोत्सव के रूप में जिलाधिकारी आवास के सामने अशोक वाटिका विद्या विहार विद्यालय के प्रांगण में यह कार्यक्रम रखा गया. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बन कर तैयार हो गया जो कि हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा राष्ट्र को इस दिन समर्पित किया गया. जिसे बाद में हम सभी इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में जानने लगे है. यह पर्व हम सभी भारतीयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.

लोगो में जन चेतना की अलख जगाई गई

इस अखंड भारत महोत्सव के रूप में जिलाधिकारी आवास के सामने अशोक वाटिका विद्या विहार विद्यालय के प्रांगण में यह कार्यक्रम रखा गया वही पद यात्रा निकाल कर लोगो में जन चेतना की अलख जगाई गई. वही आए वक्ताओं ने कहा की सम्राट अशोक क्लब भारत एक राष्ट्र समर्पित संस्था है. जो की भारत के राष्ट्र  प्रतीकों के प्रति चेतना जगाने, संविधान के अनुरूप समाज बनाने एव लोगों में राष्ट्रीयता  की भावना उत्प्रेरित करने का कार्य लगातार करते आ रहा है.

राष्ट्र प्रतीकों के सम्मान में पद यात्रा एव समारोह से प्रेरित हो कर बहुत सारे लोग जो केवल अपने- अपने धर्म के खंडो को ही अपने धार्मिक उत्सव में लगे रहते थे,आज वे लोग भी अपने धर्म ध्वज के आगे राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने लगे है, इसके लिए सम्राट अशोक क्लब भारत उन्हें भूरी-भूरी प्रशंसा करता है.

राष्ट्र प्रेमी साथियों, धर्म रहे लेकिन राष्ट्र धर्म के ऊपर नहीं, धर्म ग्रन्थ रहे लेकिन राष्ट्रीय धर्म ग्रन्थ भारतीय  संविधान के ऊपर नहीं .जब तक गीता और कुरान की शपथ लेते रहेंगे तब तक हम अपने आपको अलग अलग ही देख पाएंगे हम. भारत का संबिधान की सपथ लेकर हम लोग भारतीय की शुरुआत करे तब जाके यह भारत देश अखंड भारत की संप्रभुता संपन्न रहेगी.

The Bharat
The Bharat
The Bharat एक न्यूज़ एजेंसी है. ईसका उद्देश्य "पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि "निष्पक्ष" रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में "The Bharat" एक प्रयास है.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

error: Content is protected !!